24.2 C
Dehradun
Wednesday, July 8, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने 19वें रोजगार मेले में वितरित किए 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरियाँ नागरिकों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम है। उन्होंने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए 19वें रोजगार मेले को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने अपने कर्मयोगियों पर भरोसा जताया है, और अब यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि वे अपनी लगन, आचरण और रोज़मर्रा के कामों से उस भरोसे का मान रखें और उसे और मज़बूत करें।

श्री मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्‍व के कई विभिन्‍न देशों के साथ साझेदारी भी कर रहा है, जिसका मकसद देश के युवाओं को अवसर, रोज़गार और वैश्विक अनुभव दिलाना है। उन्होंने कहा कि देश अब पूरी दुनिया का एक भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बनता जा रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि हर भारतीय 2047 तक देश को ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहा है, और इस लक्ष्य को पाने के लिए कई अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि युवाओं के लिए रोज़गार के नए-नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

उन्होंने नवनियुक्‍त कर्मचारियों को आईगोट कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया, और कहा कि इससे उन्हें अपनी ज़िम्मेदारियों को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। श्री मोदी ने भरोसा जताया कि ये नए कर्मचारी देश की तरक्की में अपना योगदान देंगे, और उनका काम व उनके फैसले ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में एक अहम भूमिका निभाएंगे।

आज 19वें रोजगार मेले में सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों में चयनित 51 हज़ार से भी ज़्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। यह रोजगार मेला पूरे देश में 47 अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया गया था। पूरे देश से चुने गए ये नए कर्मचारी, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, और उच्च शिक्षा विभाग जैसे कई अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएँ देंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इथेनॉल मिश्रण वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, इससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में...

0
नई दिल्ली।  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पहल है, जिससे देश...

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त और घुमंतू जनजातियों के लिए शुरू कर रहा...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए...

वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इंडोनेशिया के...

उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास आवश्यकताओं के प्रति केंद्र सरकार प्रतिबद्ध

0
देहरादून। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण तथा...

वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

0
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा...