26.2 C
Dehradun
Wednesday, September 9, 2026


spot_img

अब घर बैठे ग्राफिक एरा की डिग्री लेने का मौका MBA, MCA, BBA, बीकॉम ऑनर्स समेत पांच कोर्स ऑनलाइन शुरु

देहरादून, 25 जुलाई। अब कोई भी घर बैठे देश के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शामिल ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की डिग्री ले सकते हैं। इसके लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए और बीकॉम ऑनर्स समेत पांच ऑनलाइन कोर्स शुरू हो गए हैं। इन कोर्स की फीस भी बहुत कम रखी गई है।

केंद्र सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग में लगातार तीसरी बार देश की टॉप सौ यूनिवर्सिटीज में जगह पाने वाले और नैक से ए ग्रेड प्राप्त ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अब ऑनलाइन मोड में एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए और बीकॉम (ऑनर्स) शुरू कर दिए गए। यूजीसी ने एनआईआरएफ की रैंकिंग और नैक के ग्रेड के आधार पर ग्राफिक एरा को इनके लिए स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 की एनआईआरएफ रैंकिंग में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को देश के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में 74 वीं रैंक मिली है और इंजीनियरिंग में 64 व मैनेजमेंट में देश भर में 65वें स्थान पर रखा गया है।

ऑनलाइन कोर्स के निदेशक रमेश ओबलप्पा ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों की पढ़ायी ऑनलाइन होगी और परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में होंगी। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले व्यक्ति को दाखिले से लेकर परीक्षाओं तक एक बार भी विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी भी अन्य कोर्स के छात्र-छात्राएं भी इन पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। इस तरह वे एक ही समय में दो डिग्री हासिल कर सकते हैं। ऑनलाइन कोर्स के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। ऐसे किसी भी पूरे कोर्स की फीस 80 हजार रुपये से ज्यादा नहीं रखी गई है। इस तरह ये कोर्स हर किसी की सीमा में हैं।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने ऑनलाइन कोर्स को किसी भी कारोबार या नौकरी में लगे लोगों और देश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक बेहतरीन अवसर बताते हुए कहा कि कहीं से भी और किसी भी समय सीखने और विधिवत ग्राफिक एरा की डिग्री पाकर आगे बढ़ने का यह मौका एक बड़े उपहार जैसा है। इन पाठ्यक्रमों के जरिये तमाम लोग अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाकर कामयाबी की बड़ी छलांग लगा सकते हैं।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट admissions.ddoe@geu.ac.in पर जाकर इनमें से किसी भी कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...