23.4 C
Dehradun
Sunday, May 3, 2026


spot_img

बड़ी खबर: UKSSSC के अध्यक्ष एस. राजू ने दिया इस्तीफा

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को लेकर बड़ी खबर है। आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि आयोग की पिछले महीने और पहले भी इस तरह के मामले सामने आए, जिसकी वह नैतिक जिम्मेदारी लेते है।

बता दें कि, वर्तमान में UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच चल रही है। इस बीच पूर्व आईएएस अधिकारी एस राजू ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। वह 2016 से चेयरमैन के पद पर तैनात थे। उन्‍होंने कहा कि मेरा किसी नेता से रिश्‍ता नहीं है। मैं मानता हूं कैंडिडेट्स को परेशानी हुई है।

गौर हो कि, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने UKSSSC द्वारा दिसंबर 2021 में आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी अशोक कुमार को जांच के आदेश दिए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकालीन संचार के लिए सेल प्रसारण प्रणाली का शुभारंभ...

0
नई दिल्ली। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत की आपातकालीन संचार प्रणालियों को सुदृढ़ करने और जन सुरक्षा ढांचे के विस्‍तार के लिए सेल...

डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ० आर बालासुब्रमण्‍यम और डॉक्‍टर जोराम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्‍य नियुक्‍त किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय...

संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को भारत के लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती का...

राज्यपाल ने एलबीएस अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों को...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण...

आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिला

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के...