29.1 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

व्यस्तता के बावजूद चम्पावत के मायावती आश्रम पहुँचे CM धामी, PM का दौरा भी सम्भावित

देहरादून: चम्पावत दौरे पर मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अति व्यस्तता के बावजूद देर शाम को लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने ध्यान केन्द्र में ध्यान योग किया और स्वामी विवेकानंद आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। पिछले एक माह के दौरान यह दूसरा मौका है जब धामी मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उनके अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस आश्रम में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

बीते 30 जून को धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अद्वैत आश्रम मायावती आने का आमंत्रण दिया था। शुक्रवार को सीएम धामी के मायावती आश्रम पहुंचने पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सहृदानंद ने उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा की प्रकृति की गोद में बसा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। आश्रम की कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी। यहां आना सौभाग्य की बात है। दरअसल, युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वामी विवेकानन्द की विचारधारा से खासे प्रभावित हैं और अक्सर युवाओं का आह्वान करते हैं कि वे स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चलें। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द की प्रेरणा से उनके सन्यासी शिष्य स्वामी स्वरूपानंद और अंग्रेज शिष्य कैप्टन जेएच सेवियर और उनकी पत्नी सीई सेवियर ने मिलकर 19 मार्च 1899 में इस आश्रम की स्थापना की थी।

सन् 1901 में कैप्टन जेएच सेवियर के देहांत का समाचार जानकर स्वामी विवेकानंद सेवियर को सांत्वना देने के निमित्त मायावती आये थे। तब वे इस आश्रम में 3 से 18 जनवरी तक रहे। कैप्टेन की मृत्यु के पंद्रह वर्ष बाद तक सेवियर आश्रम में सेवाकार्य करती रहीं। आज यह आश्रम सनातनी परम्परा को आगे बढ़ा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं

0
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक

0
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल...

0
नैनीताल। लोक भवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 22 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026’’ रविवार को संपन्न हो गया। इस टूर्नामेंट...

गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया...

0
देहरादून: अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में नवनिर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...