22.4 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

CM धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं, की ये अपील

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है। किसी भी देश की भाषा ही उसकी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। हिन्दी मात्र भाषा ही नही है बल्कि हमारी सभ्यता व संस्कृति की भी पहचान है। हिन्दी देश की एकता एवं अखंडता का भी आधार है। राजभाषा हिन्दी की प्रतिष्ठा, गौरव एवं सम्मान के लिये हम सबकों सहयोगी बनना होगा।

वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा का और तेजी से प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। देश की विभिन्न भाषाओं के साथ सामंजस्य बनाने की ताकत भी हिन्दी भाषा में है। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी एक भाषा के रूप में भारतवासियों के बीच सेतु का भी काम करती है। हिन्दी दिवस पर हमें अपने दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिक से अधिक प्रयोग का भी संकल्प लेना होगा।

हिन्दी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 14 सितम्बर, 2022 को पूर्वाह्न 11ः45 बजे सर्वे चौक, देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर भाषा मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहेंगे। राजभाषा हिन्दी एवं प्रदेश की भाषा व बोलियों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिये उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...