16.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड की बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले हुए रिहा, धामी सरकार दिलाएगी इंसाफ

देहरादून: दिल्ली के छावला इलाके में पौड़ी गढ़वाल की 19 वर्षीय बेटी के साथ हुई दरिंदगी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक फैसला लेकर हर किसी को चौंका दिया। साल 2012 के चर्चित अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए तीन आरोपियों को कोर्ट की तरफ से बरी कर दिया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं शुरू हो गईं।

हालांकि, अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी मामले को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने बेटी को न्याय दिलाने की बात कही है। सीएम धामी ने कहा कि कोर्ट ने जो फैसला किया है, उस पर उन्होंने केस देख रहीं एडवोकेट चारू खन्ना से बात की है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की है। उसे न्याय दिलाने के लिए हम सब कुछ करेंगे।

पूरे मामले पर गौर करें तो छावला में साल 2012 में पौड़ी की युवती को दरिंदों ने सरेआम अगवा कर लिया था। इसके बाद उसके साथ चलती कार में वहशी दरिंदों ने दुष्कर्म किया। बेटी को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया था। यहां तक की उसकी आंखों पर तेजाब भी डाला गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई थी। बता दें कि साल 2014 में, एक निचली कोर्ट ने मामले को ‘दुर्लभतम’ बताते हुए तीनों आरोपियों को मौत की सजा सुनाई थी। मगर अब इन्हें बरी कर दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...