25.1 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

दिल्ली में घने कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी, रेल-हवाई यातायात प्रभावित

Fog in Delhi: राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ-साथ सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर महज 25 मीटर रह गई जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। भारतीय रेलवे ने देशभर में आज (9 जनवरी) को चलने वाली 276 ट्रेनों को कैंसिल किया है, इनमें बड़ी संख्या में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में दिन का तापमान भी 15-17 डिग्री है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के पास पालम वेधशाला और सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। लोधी रोड, आयानगर के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6 डिग्री सेल्सियस, 3.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज सुबह साढ़े पांच बजे भटिंडा में विजिबिलिटी 0 मीटर, अमृतसर में 25 और अंबाला में 25-25 मीटर, हिसार में 50 मीटर, दिल्ली (सफदरजंग) में 25 मीटर, दिल्ली (पालम) में 50 मीटर, उत्तर प्रदेश-आगरा-0 मीटर, लखनऊ (अमौसी)-0 मीटर, वाराणसी (बाबतपुर)-25 मीटर, बरेली-50 मीटर, बहराइच में विजिबिलिटी -50 मीटर, प्रयागराज -50 मीटर; बिहार के भागलपुर-25 मीटर, पूर्णिया और गया-50-50 मीटर, पटना-50 मीटर दर्ज की गई।

घने कोहरे से रेल-हवाई यातायात प्रभावित

रेलवे बोर्ड के अनुसार देशभर में आज (9 जनवरी) को 276 ट्रेनों को कैंसिल किया है, वहीं करीब 29 ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली आईजीआई के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के चलते करीब 15 विमानों ने देरी से उड़ान भरी और एक के मार्ग को परिवर्तित किया गया।

मौसम विभाग द्वारा सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में पंजाब, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक कोहरे की परत छाई दिखाई दी। दिल्ली में लगातार पांचवे दिन भी शीतलहर जारी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

राजस्थान और बिहार में ऑरेंज अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. जबकि यूपी, राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि 10 जनवरी से शीतलहर नहीं चलने की उम्मीद है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

0
नई दिल्ली।  ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...

देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव

0
देहरादून:  राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...