23 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

जाने 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति..

हिंदू सनातन धर्म में मकर संक्रांति को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. देश के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति को कई नामों से जाना जाता है, जैसे उत्तरायण, पोंगल, खिचड़ी, आदि. इस साल मकर संक्रांति की तारीख को लेकर लोग बहुत कन्फ्यूज हैं. कोई 14 जनवरी की मकर संक्रांति बता रहा है तो कोई 15 जनवरी को.

ज्योतिषविद के मुताबिक, इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह 14 जनवरी दिन शनिवार को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसलिए रविवार, 15 जनवरी को सुबह उदिया तिथि में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य ने आगे बताया कि यह पर्व 15 जनवरी को पूरे दिन मान्य होगा. दोपहर तक का समय स्नान, दान के लिए विशेष पुण्य फलदायक रहेगा.

इस दिन नदी के तट पर स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करने का विधान है. ऐसा करने से इंसान की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है. साथ ही मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं और इसी से देवताओं के दिन शुरू हो जाते हैं. मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है और शादी-विवाह जैसे शुभ व मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी हट जाती है.

ज्योतिष शास्त्र में उड़द की दाल का संबंध शनि देव से माना जाता है. शनि दोष से निवृत्ति के लिए मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी अवश्य दान करें. ऐसा करने से निश्चित ही शनि दोष दूर होता है. इसके अलावा, मकर संक्रांति के दिन तिल का भी दान कर सकते हैं‌. ऐसी मान्यता है कि तिल के दान से भी शनि दोष दूर होता है.

मकर संक्रांति के दिन कंबल का दान भी बहुत फलदायी माना गया है. इससे राहु दोष से मुक्ति मिलती है. मान्यताओं के अनुसार, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही ऋतु परिवर्तन होने लगता है और इसके बाद से ही वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...