26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

पाकिस्तानी मीडिया ने कि PM मोदी के नेतृत्व की तारीफ, कहा- भारत सबसे ताकतवर देश

Pakistan Daily The Express Tribune ने पहली बार पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर भारत के बढ़ते वैश्विक कद की तारीफ की है। पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक The Express Tribune के संपादक शहजाद चौधरी ने अपने संपादकीय में लिखा कि पीएम मोदी ने भारत को एक ब्रांड बनाने के लिए बहुत कुछ किया है, जो आज से पहले किसी और नेता ने नहीं किया। इसके अलावा अखबार ने भारत को ताकतवर देश बताया और डिप्लोमेसी की तारीफ की। आइए जानते हैं Pakistan Daily The Express Tribune ने अपने लेख में भारत की तारीफ में क्या-क्या कहा…

विदेश नीति की तारीफ

अखबार ने कहा कि भारत की विदेश नीति को कुशलता से चलाया गया है और इसकी GDP तीन ट्रिलियन US Dollar से अधिक हो गई है। इसके अलावा अखबार ने कहा कि आज अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद रूस से कोई भी देश खुल कर व्यापार नहीं कर रहा है, सिवाय भारत के। आज भारत अपनी शर्तों के साथ रूस से तेल खरीद रहा है और उसका पुनः निर्यात भी कर रहा है। वहीं भारत सभी निवेशकों के लिए एक पसंदीदा देश बन गया है। अखबार ने भारत की इस प्रगति को ऐतिहासिक बताया।

पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

अखबार लिखता है कि भारत यूके से भी ऊपर है, जो आज की तारीख में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2037 तक भारत ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। आज अरबपतियों की वैश्विक सूची में 140 भारतीय हैं, जिनमें से चार अरबपति शीर्ष 100 अरबपतियों में शामिल हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात की जाए तो यह देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वहां की राजनीतिक अर्थव्यवस्था ने पाकिस्तान के आर्थिक हालात को खराब कर दिया है।

विदेशी मुद्रा भंडार के साथ भारत चौथे स्थान पर

अखबार ने 600 बिलियन US Dollar से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार रखने के लिए भी भारत की तारिफ की है। आज भारत 600 बिलियन US Dollar के विदेशी मुद्रा भंडार के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान के पास में केवल 4.5 बिलियन ही US Dollar है।

कृषि उत्पादों और आईटी उद्योग में भारत शीर्ष पर

अखबार ने लिखा कि भारत कृषि उत्पादों और आईटी उद्योग में शीर्ष उत्पादकों में से एक है। कृषि में प्रति एकड़ पैदावार दुनिया में सबसे अच्छी है। इसके अलावा 1.4 बिलियन से अधिक लोगों का देश के बावजूद भारत की राज्यव्यवस्था स्थिर, सुसंगत और कार्यात्मक बनी हुई है।

पहले भी अंतराष्ट्रीय मीडिया में हुई तारीफ

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा पीएम मोदी की तारीफ हुई है। कुछ महीनों पहले पीएम मोदी और पुतिन के बीच उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई वार्ता को अमरीकी मीडिया ने व्यापक कवरेज दी। इस वार्ता में पीएम मोदी ने पूरी दुनिया की संदेश दिया कि यह युद्ध का समय नहीं है। पीएम मोदी के इस बयान को अमरीकी मीडिया समेत कई वैश्विक मीडिया ने पसंद किया और उसे व्यापक कवरेज दी। इसके अलावा जापानी मीडिया कंपनी निक्केई एशिया ने पीएम मोदी और वैश्विक स्तर पर उभरते भारत की तस्वीर की खुलकर प्रशंसा की थी।

गुजरात में प्रचंड जीत की खबर भी वैश्विक मीडिया में छाई रही। द स्ट्रेट्स टाइम्स ऑफ सिंगापुर, निक्केई एशिया, अल जजीरा, इंडिपेंडेंट, एबीसी न्यूज जैसे कई बड़े विदेशी मीडिया संस्थानों ने गुजरात चुनाव की खबरों को प्रमुखता से जगह दी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...