23.3 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

एक और श्रद्धा की हत्या…सुबह गर्लफ्रेंड का मर्डर, फिर शाम को रचाई शादी

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा मर्डर जैसा सनसनीखेज केस सामने आया है। गर्लफ्रेंड की हत्या के इस मामले में भी आरोपी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में था। बता दें कि दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने इलाके में गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में छुपा दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के शव को फ्रिज से बरामद कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है। वहीं पुलिस आरोपी से हत्या का कारण जानने के लिए पुछताछ कर रही है।

पुलिस पुछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि उसने 10 फरवरी की सुबह अपनी गर्लफ्रेंड निक्की की हत्या की और फिर उसी शाम दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। आरोपी ने बताया की उसने निक्की की हत्या दिल्ली ISBT के पास कार में गला दबाकर कर दी थी, जिसके बाद वह लाश को गाड़ी में लेकर धूमता रहा।काफी देर तक धूमने के बाद उसने एक ढाबे के फ्रिज में शव को छिपा दिया। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके पर जाकर सबूत जुटाने के प्रयास भी किए जा रहे है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी श्रद्धा मर्डर केस की ऐसी ही घटना सामने आ चुकी है। दिल्ली के ही महरौली में 28 वर्षीय आफताब पूनावाला ने 18 मई 2022 को श्रद्धा वालकर की कथित रूप से गला घोंट कर हत्या कर दी थी और शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने से पहले करीब तीन हफ्तों तक शव को घर में फ्रिज में बंद करके रखा और बाद में कई दिनों तक एक-एक करके उसने शव के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगा दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मे आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...