23.5 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

सनसनीखेज: यहां दो युवकों का अपहरण कर बोलेरो समेत जिंदा जलाया, मचा हड़कंप

राजस्थान में भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के 2 युवकों का अपहरण कर गाड़ी में जिंदा जलाने का मामला सामने आया है घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पीरुका निवासी जुनैद और नासिर का बुधवार को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद गुरुवार हरियाणा के भिवानी में स्थित बारवास गांव में गुरुवार अल सुबह स्थानीय लोगों को जली हुई कार में दो युवकों के कंकाल मिले थे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो कार में जली हुई हालात में दो शव थे।

दोनों मृतकों की पहचान गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पीरुका निवासी जुनैद और नासिर के रूप में हुई है। बुधवार को ही चचेरे भाई इस्माइल ने जुनैद और नासिर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस्माइल ने बताया था रास्ते में 8-10 लोगों ने बुरी तरह मारा और घायल हालत में उन्हीं की बोलेरो में पटककर ले गए।जब इस्माइल ने जुनैद और नासिर को फोन किया तो दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ आए इस्माइल ने आरोप लगाया है कि आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता थे। इनमें हरियाणा निवासी अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला आदि शामिल थे। घटना की सूचना के बाद भरतपुर पुलिस के आला अधिकारी भी पीड़ितों के गांव पहुंचे है । पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...