12.4 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026


spot_img

दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहुंचे सीएम धामी, किया कन्या पूजन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वागत गीत सुनाया। दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के मौके पर दिव्यांग बच्चों का कन्या पूजन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को दिव्यांग का नाम दिया है, वह अपने आप में प्रेरणा का काम करता है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांग जनों के लिए कार्य कर रही है । इस संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए और अवस्थापना सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में हो रही चीफ साइंस एडवाइजर गोलमेज सम्मेलन को लेकर कहा कि G20 समिट के लिए पूरे देश भर में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बीच उत्तराखंड को तीन महत्वपूर्ण आयोजनों का अवसर मिला है। उनमें आज हो रहा गोलमेज सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में विदेशी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत हुआ है। उत्तराखंड की इस समृद्ध संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचाने का काम करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया-2026 का मसौदा तैयार, सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

0
नई दिल्ली। रक्षा विभाग ने 'रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2026' का मसौदा तैयार किया है, जो मंजूरी मिलने पर 2020 की प्रक्रिया की जगह लेगा।...

पैक्ड खाने पर चेतावनी लेबल लगाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- FSSAI इस पर...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई से पैक्ड खाद्य उत्पादों पर सामने चेतावनी लेबल लगाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने को कहा...

‘पूर्व अग्निवीरों के लिए बना विशेष प्रकोष्ठ’, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने लोकसभा में...

0
नई दिल्ली: सरकार ने लोकसभा को बताया कि गृह मंत्रालय ने सेवानिवृत्ति अग्निवीरों के लिए एक विशेष इकाई और प्रकोष्ठ की स्थापना की है।...

अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में नहीं आएंगे स्पीकर ओम बिरला, 9...

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फैसला लिया है कि वह तब तक सदन में नहीं आएंगे, जब तक उनके खिलाफ लाए गए...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारंगज में ग्राम निर्मल नगर एवं राजनगर को ग्राम सिसोना से जोड़ने हेतु...