27 C
Dehradun
Saturday, August 1, 2026


spot_img

उत्तराखंड में फिर बढ़े Covid 19 के मामले, 24 घंटे में मिले इतने केस

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फुर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 24 नये केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 404 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार नये संक्रमित मिलने से सक्रिय मामले 101 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 14, नैनीताल में तीन, पौड़ी में दो, हरिद्वार में एक संक्रमित मामला सामने आया है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में कोविड वैक्सीन नहीं है। जबकि सरकार ने देश कोरोना संक्रमण बढ़ने से विभाग को कोविड टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 91.17 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 87.33 लाख को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 22.91 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।

देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने भी सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी और टीकाकरण करने के दिशानिर्देश दिए हैं। लेकिन प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए कोविशील्ड और कोवॉक्सिन वैक्सीन नहीं है। जो लोग एहतियाती डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में जा रहे हैं। उन्हें वैक्सीन नहीं मिल रही है। सचिव स्वास्थ्य डा. आर. राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से कोविड वैक्सीन की मांग की है। जल्द ही राज्य को लगभग एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की खेप मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता स्‍वर्ण पदक

0
नई दिल्ली। ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में आज अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। 48 किलोग्राम वर्ग...

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की

0
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अगले पांच वर्ष तक जारी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। सूचना...

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 227 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चैकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु 241.48 लाख के सापेक्ष...