23.6 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

भगवत कृपा से ही मनुष्य को कथा श्रवण का अवसर मिलता: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सायं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा रेसकोर्स में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। कथा व्यास साध्वी अदिति भारती एवं अन्य संत गणों से उन्होंने आशीर्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा समाज उत्थान एवं सामाजिक जन जागृति के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय ही नहीं समाज को प्रेरणादाई भी है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा नशा मुक्ति की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा है उन्होंने इस दिशा में सहयोग के लिए सभी सामाजिक संगठनों एवं संस्थानों का सहयोगी बनने का आह्वान भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्यों की सफलता में जन सहयोग जरूरी होता है। आमजन के समर्थन व सहयोग से ही सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की सांस्कृतिक धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से समूचे विश्व में मान बढ़ रहा है। हम देश के समग्र विकास के उन कार्यों के साक्षी बन रहे हैं जो प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं। वह चाहे राम मंदिर निर्माण हो, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर हो, महाकाल कॉरिडोर, केदारनाथ पुनर्निर्माण या श्री बद्रीनाथ का सौंदर्यीकरण हो हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। दुनिया में नए भारत के रूप में हमारे देश की पहचान बड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवत कृपा से ही मनुष्य को कथा श्रवण का अवसर मिलता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...