25.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

BKTC की परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले 188 कब्जाधारियों को नोटिस जारी

देहरादून: बद्री केदार मंदिर समिति की परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ऐसे 188 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के बाहर महाराष्ट्र और लखनऊ में भी बद्री केदार मंदिर समिति की बड़े स्तर पर संपत्ति हैं। अजेंद्र अजय का कहना है कि जल्द ही मंदिर समिति की जमीन से अवैध कब्जे नहीं हटाए गए तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बद्री केदार मंदिर समिति की दुकानों को सालों पहले लीज पर लिया गया था। लेकिन बड़ी संख्या में लीज पर दुकान लेने वाले लोग समिति को किराया नहीं दे रहे हैं।

पिछले साल भी करीब ₹22 लाख की वसूली ऐसे लोगों से की गई थी। इस बार भी बड़े स्तर पर लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। अजेंद्र अजय का कहना है कि मंदिर समिति की दुकानों का किराया न देने वाले और अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...