29.1 C
Dehradun
Monday, March 2, 2026


spot_img

कैंसर से डरना नहीं लड़ना है: वित मंत्री अग्रवाल

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने शिविर में कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य भारत में कैंसर की बढ़ती घटनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रोगियों को मुफ्त परामर्श और कैंसर जांच प्रदान करना था। कैबिनेट मंत्री उत्तरखण्ड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कैंसर से डरना नहीं लडना है। जनजागरूकता फैलाकर इस मुहिम को और आगे बढाया जा सकता है। इसमें समाज के हर आयु हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है।

बुधवार को धनवंत्री भवन ऋषिकेश में कैंसर जागरूता शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम् वित्त मंत्री उत्तराखण्ड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षर प्रबन्धक, दरबार साहिब व डाॅ पंकज कुमार गर्ग, विभागाध्यक्ष कैंसर सर्जरी विभाग श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने संयुक्त रूप से किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की सरहाना की।

उन्होंने महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास महाराज का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा स्वास्थ्य, चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही मुहिम की सराहना की। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि अनिवार्य कैंसर अधिसूचना के लिए वह स्वास्थ्य मत्री से बात करेंगे ताकि कैंसर के सही आंकड़ों का पता लगाया जा सके।

गुरु राम राय विश्वविद्यलाय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड.ी ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेन्द्र दास महाराज के आशीर्वचन प्रस्तुत किए।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ पंकज गर्ग ने भारत में कैंसर के बारे में कुछ चैंकाने वाले आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि भारत में हर साल लगभग 14-15 लाख नए कैंसर के मामले दर्ज किए जाते हैं। हालाँकि, भारत में डेटा की कम रिपोर्टिंग के कारण वास्तविक संख्या बहुत अधिक हो सकती है। उन्होंने कैंसर नियंत्रण के लिए तीन आयामी दृष्टिकोण – जोखिम में कमी, शीघ्र निदान और कैंसर उपचार के बुनियादी ढांचे में सुधार पर जोर दिया।

डॉ. गर्ग ने अपनी टीम (डॉ. अजीत तिवारी और डॉ. रचित आहूजा) के साथ मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया और कैंसर की जांच की। मरीजों को कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान और उपचार के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी गई। शिविर को स्थानीय समुदाय से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, सैकड़ों लोग परामर्श और स्क्रीनिंग के लिए आए। डॉ. गर्ग ने बताया कि श्री महंत अस्पताल उत्तराखंड के लोगों को सस्ती कीमतों पर अत्याधुनिक गुणवत्ता वाली कैंसर उपचार सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल आयुष्मान और गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को कैशलेस कैंसर उपचार की सुविधा प्रदान करता है।कार्यक्रम में कैंसर सर्जन डाॅ अजीत तिवारी, डाॅ पल्लवी कौल, डाॅ रचित आहुजा व डाॅ राहुल कुमार ने भी कैंसर से जुडी महत्वपूर्णं जानकारियां दीं। विजय नौटियाल ने धन्यवाद ज्ञापन पड़ा। मंच संलान सिमरन अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीआरो जितेन्द्र यादव , मानवेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र रतूडी, भास्कर मैंदाला आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल हरिद्वार, ऋषिकेश, शाखा व भानियावाला शाखा के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व स्टाफ भी मौजूद थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंजाब में धर्म परिवर्तन पर अमित शाह ने जताई चिंता, भगवंत मान सरकार से...

0
मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नवी मुंबई के खारघर में आयोजित 'हिंद-दी-चादर' कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम गुरु...

इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच PM आवास पर CCS की बैठक

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच भारत ने भी सुरक्षा और कूटनीतिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री...

‘भारत एकजुटता के साथ खड़ा: पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से बात की,...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच यूएई में ईरान के हमले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने यूएई के...

वसंतोत्सव की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

0
देहरादून।लोक भवन देहरादून में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का रविवार को समापन हो गया। वसंतोत्सव के इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7...