29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

नैनीताल हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज

नैनीताल: नैनीताल हाईकोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं। शुक्रवार को तीन नए जज राकेश थपलियाल व पंकज पुरोहित तथा विवेक भारती शर्मा औपचारिक रूप से नियुक्त हो गए। राष्ट्रपति की मंजूरी, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद राज्यपाल की सहमति पर नवनियुक्त न्यायाधीशों मुख्य को न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण, बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही अन्य गणमान्य लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सुबह दस बजे चीफ जस्टिस कोर्ट में समारोह का आयोजन किया गया था। जस्टिस विपिन सांघी ने जस्टिस राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित, विवेक भारती शर्मा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तालियों से शपथग्रहण समारोह गूंज उठा।

शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति पत्र, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन और राज्यपाल गुरमीत सिंह की ओर से मुख्य न्यायाधीश को शपथ के लिए अधिकृत करने से संबंधित पत्र का वाचन किया गया। जिसके बाद तीनों जजों को शपथ दिलाई गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...