22.4 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

पौड़ी में बनेगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम, राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से उत्तराखंड को एक अनूठी सौगात दी है। उन्होंने पौड़ी नगर में माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) व प्लेनेटोरियम (तारामंडल) के निर्माण हेतु 4.62 करोड़ रुपए की प्रारंभिक राशि जारी की है। इन दोनों संस्थानों के निर्माण में लगभग 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी, जिसे वह अपनी सांसद निधि व अन्य संस्थाओं की मदद से जुटाएंगे।

बलूनी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस विषय में उत्साह दिखाया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा और इस परिसर में शैक्षिक, ज्ञानवर्धक और रोचक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी आवश्यकता होगी वह पूर्ण की जाएगी। बलूनी ने मुख्यमंत्री जी की सदाशयता हेतु उनका आभार प्रकट किया है।

सांसद बलूनी ने कहा कि यह राज्य का पहला और अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा केंद्र होगा जहां खगोल और भूगोल, इतिहास और संस्कृति से एक ही स्थान पर परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी नगर कि अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है, जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है, जो पौड़ी नगर को प्लेनेटोरियम (तारामंडल) व माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) के संयुक्त निर्माण का आदर्श स्थल बनाता है। जो भविष्य में देश विदेश के खगोल विषय के जिज्ञासुओं का प्रिय डेस्टिनेशन बनेगा।

सांसद बलूनी ने कहा कि भविष्य में यह दोनों संस्थान विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय होंगे। वे शैक्षिक भ्रमण के दौरान अपने अनेक कौतुहलों व प्रश्नों का समाधान यहां प्राप्त करेंगे, साथ ही पौड़ी नगर में पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इस केंद्र को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए अन्य शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस बहुउद्देशीय संस्थान में अतिथि गृह, जैव विविधता, नॉलेज पार्क व साइंस पार्क भी विकसित किया जायेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...