21.7 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026


spot_img

मंत्री गणेश जोशी ने मालसी में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के राजपुर के निकट मालसी में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवार वालो की यथा स्थिति को देखते हुए राशन सामग्री सहित रोजमर्रा में इस्तेमाल में आने वाली आवश्यक राहत सामग्री भी प्रदान की और पीड़ित परिवार वालों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिला प्रशासन को आग की घटना से हुए पीड़ित परिवार के नुकसान का आंकलन कर संगीता देवी को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से भी पीड़ित परिवार वालो की मदद की जाएगी।
गौरतलब है कि शनिवार शाम को देहरादून के मालसी स्थित खालागाँव में संगीता देवी पत्नी सुखदेव के घर में आग लगने से घर रखा पूरा आग का सामान खाक हो गया था, जिसको देखते हुए मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय पार्षद सुंदर सिंह कोठाल की सूचना पर पीड़ित परिवार को मदद का हाथ बढ़ाया। रोजमर्रा के सामान में आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी सहित बर्तन एवं बेड-बिस्तर प्रदान किए। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर आगे भी मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सुंदर सिंह कोठाल, मुकुल बग़रीयाल, महानगर मंत्री सचिन कुमार, शुभभ आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील

0
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को दो स्थानों पर सीलिंग...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से...

2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 3,81,889 करोड़ का रहा

0
देहरादून। प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के बारे में बताया कि वर्ष 2024-25...

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...