28.3 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

रेल हादसे से पीड़ित बच्चों को ग्राफिक एरा में निशुल्क शिक्षा

देहरादून: बालासोर (ओडिसा) रेल हादसे से पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने के लिए ग्राफिक एरा आगे आया है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने पीड़ित परिवारों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेण्ट, कम्प्यूटर एप्लिकेशन, बीकाॅम, एग्रीकल्चर समेत सभी पाठ्यक्रमों के लिये यह व्यवस्था की गई है।

ग्राफिक एरा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने आज यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश बालासोर हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। इस हादसे में बहुत से परिवारों के कमाने वाले सदस्यों की मृत्यु हो गई। ग्राफिक एरा अपने सामाजिक सरोकारों के चलते ऐसे परिवारों के बच्चों के भविष्य के प्रति चिंतित है। निशुल्क प्रोफेशनल एजुकेशन देकर इन बच्चों को सहारा दिया जा सकता है। उनका भविष्य संवारने के लिए ग्राफिक एरा अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेगा।

डा. घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून, भीमताल और हल्द्वानी परिसरों में से कहीं भी पीड़ित परिवारों के बच्चे अपनी अहर्ता के अनुसार किसी भी कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। उन्हें सीधे प्रवेश दिया जाएगा और पूरा कोर्स उनके लिए निशुल्क होगा। ऐसे बच्चे या उनके परिवारजन प्रवेश के लिए कुलसचिव कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

गौरतलब है कि ग्राफिक एरा इससे पहले पुलवामा के शहीदों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था कर चुका है। हाल ही में जोशीमठ आपदा के पीड़ित परिवारों के लिए भी ऐसी ही घोषणा की गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...