27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

ग्राफिक एरा को एक और खोज पर मिला पेटेंट सड़क पर चलेंगी गाड़ियां, बनेगी बिजली

देहरादून: ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने बेकार जाने वाली ऊर्जा से बिजली बनाने की एक नई तकनीक खोज निकाली। इसके जरिये सड़कों का यातायात हो या किसी इंजिन से निकलने वाली गर्मी, सब बिजली के उत्पादन का जरिया बन सकते हैं। इस बड़ी खोज का पेटेंट ग्राफिक एरा के नाम दर्ज करके केंद्र सरकार ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। ग्राफिक एरा के वैज्ञानिक डॉ वारिज पंवार ने ऊर्जा की समस्या दूर करने वाली यह बड़ी खोज की है।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के डॉ. वारिज पंवार ने बताया कि पॉलिमर शीट में कार्बन नैनो फाइबर और इलेक्ट्रोलाइट मिलाकर एक खास तरह की मेम्ब्रेन तैयार की गई है। यह काली प्लास्टिक शीट एक कपड़े जैसी नजर आती है। किसी सड़क पर इसे बिछाकर बैटरी से जोड़ दिया जाए, तो ट्रैफिक चलने से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा को यह तुरंत बिजली में बदल देगी। इस बिजली को कैपेसिटर/बैटरी में एकत्र भी किया जा सकेगा। जितना ज्यादा ट्रैफिक होगा, उतनी ज्यादा बिजली का उत्पादन इसके जरिये किया जा सकता है। इसके अलावा, ज्यादा गर्म होने वाले इंजिन और अन्य उपकरणों पर इसे लगाकर उनसे निकलने वाली ऊष्मा से भी बिजली बनाई जा सकती है।

डॉ वारिज ने बताया कि ग्राफिक एरा की सेंसर्स एंड एक्चुएटर्स लैब में तीन महीने लगातार प्रयोग करने के बाद इस खोज में कामयाबी मिली है। इस मैम्ब्रेन का उपयोग उन इलाकों में भी किया जा सकता है, जहां बिजली उपलब्ध नहीं है। इसकी लागत भी बहुत कम है। इसका उपयोग बिजली रहित इलाकों में वायरलैस, मोबाइल, रोशनी आदि के लिए किया जा सकता है। शहरी क्षेत्रों में इसका उपयोग करके अतिरिक्त बिजली उत्पादन किया जा सकेगा।

इस बड़ी खोज पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने डॉ वारिज पंवार और उनके साथ रहे रिसर्च स्कॉलर लोकेश सिंह पंवार को बधाई देते हुए कहा कि ऊर्जा उत्पादन का एक नया विकल्प देने के कारण यह आविष्कार बहुत महत्वपूर्ण है। इससे ऊर्जा की कमी से उत्पन्न समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी। खासतौर से जिन दुर्गम इलाकों में बिजली नहीं है, वहां इसकी उपयोगिता बहुत ज्यादा होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...