17.2 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

भाजपा प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलायेगी अभियान, अगस्त माह तक के कार्यक्रम तय

देहरादून: भाजपा शहीदों के सम्मान में राष्ट्रव्यापी “मेरा देश, मेरी माटी” और हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश में भी व्यापक पैमाने पर चलाने जा रही है । भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष की मौजूदगी में आज हुई प्रदेश कोर कमेटी ने अगस्त माह तक के विभिन्न महत्वपूर्ण पार्टी कार्यक्रमो का स्वरूप तय किया हैं।

हरिद्वार रोड, रिस्पना पुल के पास आयोजित विभिन्न स्तर की बैठकों में संतोष ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । प्रदेश कोर कमेटी की बैठकों में लिए निर्णयों की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” अभियान को व्यापक रूप में मनाया जाएगा । पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान “मेरा देश मेरी माटी” के तहत प्रदेश भर में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमे सभी शहीदों के पवित्र आंगन और पावन धार्मिक स्थलों की मिट्टी को एकत्र किया जाएगा । 26 अगस्त से शुरू होने वाली इस यात्रा को सभी ब्लाकों से जिले , जिले से प्रदेश से दिल्ली तक जनसहभागिता के साथ निकाला जाएगा । इस दौरान एकत्र मिट्टी से केंद्रीय कार्यक्रम के अनुसार देश के प्रत्येक ब्लॉक से एक युवा और पूरे देश से 7500 युवाओं द्वारा दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बनाई जाने वाली अमृत वाटिका को महकाया जाएगा । इसके अतिरिक्त गांव गांव बनने वाले अमृत सरोवरों और ग्राम पंचायत के तालाबों के पास वहां के शहीद और किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि वाले व्यक्ति की शिलापठ लगाया जाएगा ताकि वर्तमान एवम आने वाली पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके ।

भट्ट ने बताया कि इन दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के अतिरिक्त आने समय में नगर निगम, निकाय और सहकारिकता चुनावों के दृष्टिगत क्षेत्रों में पर्यवेक्षको को भेजकर विभिन्न कार्यक्रम पार्टी आयोजित करने जा रही है । इसी तरह सांसदों और प्रदेश के मंत्रियों के ग्रामीण प्रवास के कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ अटल चौपाल को भी पुनः शुरू किया जाएगा । उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि कल वे सभी मोर्चों, विभागों, मीडिया सोशल मीडिया की बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों के क्रियानवाह्न को लेकर आवश्यक निर्देश देंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...