24.4 C
Dehradun
Saturday, August 15, 2026


spot_img

मेरा गांव मेरी सड़क योजना से उत्तराखंड में बनेगी 36 सड़के: मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों के चंहुमुखी विकास के लिए मेरा गाँव मेरी सड़क योजना के तहत 36 सड़क योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चंहुमुखी विकास के लिए उनमें रोजगार, स्वरोजगार एवं आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की परिधि से बाहर के संपर्क विहीन गांवों को सम्पर्कता प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि यदि आवश्यकता होगी तो और गांवों को सडक़ मार्ग से जोड़ने के लिए अनुपूरक बजट में धनराशि की व्यवस्था की जायेगी।

विदित हो कि इस योजना में मुख्य सडक़ से 1 किमी की दूरी पर स्थित संपर्क विहीन गांवों को सार्वमौसम सम्पर्कता हेतु सड़क निर्माण की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की जाती है। विगत वर्ष इस योजना में 49 गांव हेतु सड़कें स्वीकृत की गयी थीं, जिन पर कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इस योजना से गांववासियो को सभी मौसमों में आवागमन हेतु संपर्क मार्ग तो उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय उपज को बाजार तक लाने में भी सुविधा होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष अन्य रोजगार के साधन भी विकसित होंगे।

जनपदवार सड़को के नाम

अल्मोडा : विकासखंड धौलादेवी के खेती, विकासखंड भिकियासेन के बासोट, विकासखंड सल्ट के कालीगाड़।

पिथौरागढ़ : विकासखंड डीडीहाट के खेतार कन्याल।

उधमसिंहनगर : विकासखंड काशीपुर के जैतपुर घोसी, विकासखंड बाज़पुर के बन्नाखेड़ा, विकासखंड सितारगंज के पिपलिया।

देहरादून : विकासखंड कालसी के सराड़ी, विकासखंड सहसपुर के रामपुर कला, विकासखंड चकराता के खबऊ, येथाना भुनाड, कंडोई बोन्दूर, बुसरवा, बनियाला, म्यूडा, नाडा, मैरवाना, मैंड्रथ, कुल्हा, विकासखंड रायपुर के हल्दाडी, चामासारी, विकासखंड डोईवाला गड़ूल, चक जोगीवाला माफी, बड़कोट, कालूवाला, विकासखंड कालसी के सलगा।

हरिद्वार : विकासखंड लक्सर के खेड़ीखुर्द, विकासखंड रुड़की के नगलाकुबड़ा।

टिहरी : विकासखंड जौनपुर के बंडाचक, विकासखंड चम्बा के लामकोट, विकासखंड थौलधार के तिखान, खंड बिडकोट, देवप्रयाग के महड़।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...

स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस...