27.3 C
Dehradun
Saturday, June 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड में शूट के लिए पहुंची अभिनेत्री कृति सेनन, सीएम धामी से की मुलाकात

देहरादून: देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम ने प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं सुश्री कृति सेनन फ़िल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। सुश्री कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था और परन्तु बाद में Netflix की टीम ने उत्तराखण्ड आने का मन बनाया। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में और भी ऐसे खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस हैं जिनको वो अपनी आने वाली फ़िल्मों में सम्मिलित करेंगी। उनकी रेकी टीम देहरादून के आस पास और भी शूटिंग लोकेशंस को देखने के लिए निकली हुई है। यह शूटिंग राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक माह तक चलेगी।

कनिका और कृति सेनन जो कि दोनों ही इस फ़िल्म में को-प्रोड्यूसर हैं, ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड में शूटिंग के लिए उन्होंने 20 दिन में अपनी फ़िल्म प्रोडक्शन टीम को तैयार किया। यह सब उत्तराखण्ड के फ़िल्म फ्रेंडली वातावरण की वजह से ही हो पाया। उन्होंने बताया उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद(UFDC) द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शूटिंग अनुमति मिलना बहुत आसान हो गया है। यहाँ के लोकेशन डेस्टिनेशन फ़िल्म शूटिंग के लिहाज़ से बहुत ही अनुरूप भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कनिका ढिल्लन और कृति सेनन को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और बताया कि उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) की नयी फ़िल्म नीति भी बनकर तैयार है और इस नई नीति में फ़िल्मों को पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है, OTT platform और webseries को भी अनुदान के साथ-साथ अन्य पुरुस्कारों को भी प्रोत्साहन के रूप में सम्मिलित किया गया है। नयी शूटिंग डेस्टिनशनों को भी चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए सरल व सुगम बनाया जाएगा उत्तराखंड में और अधिक फिल्मों की शूटिंग हो सके ।

नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ‘दो पत्ती’ उत्तर भारत की पहाड़ियों पर आधारित एक मनोरम रहस्य थ्रिलर है। काजोल, जो पहले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की फिल्मों ‘त्रिभंगा’ में अभिनय कर चुकी हैं, ने कहा कि वह एक बार फिर स्ट्रीमर के साथ मिलकर रोमांचित हैं। अभिनेता ने आगे कहा, “‘दो पत्ती’ की स्क्रिप्ट अद्भुत है, जो रोमांच और रहस्य के अनूठे मिश्रण का वादा करती है।

कृति सेनन की एक निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म है। फिल्म लेखिका कनिका ढिल्लन और सुश्री कृति सैनन के लिए उनके नए लॉन्च किए गए बैनर, कथा पिक्चर्स और ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के तहत पहली फिल्म है। ढिल्लन, जिनकी फिल्म क्रेडिट में ‘केदारनाथ’, ‘मनमर्जियां’ और ‘हसीन दिलरुबा’ शामिल हैं, और सुश्री कृति सैनन जिनकी हाल ही में आदिपुरुष रिलीज़ हुई थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों...

0
हरिद्वार/देहरादून।  देश भर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...

राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात

0
देहरादून। राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार...

चुनौतियों का समाधान खोजने में कृषि वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्णः शिवराज सिंह

0
पंतनगर/देहरादून। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी ने किया खेत बचाओ अभियान का...

0
रुद्रपुर/देहरादून। गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे सेशेल्स के राजकीय दौरे पर

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 से 29 तारीख तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस...