21.7 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026


spot_img

जल्द बेनक़ाब होंगे महंत देवेंद्र दास का नाम बदनाम करने वाले चेहरे- दरबार साहिब

देहरादून। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज और श्री दरबार साहिब की छवि को खराब करने वाले भूमाफियाओं और साजिशकर्ताओं के खिलाफ श्री दरबार साहिब प्रबंधन बड़ी कारवाई करने जा रहा है। पुलिस और कोर्ट को गुमराह कर कुछ भूमाफिया और साजिशकर्ताओं ने मिलकर इस बार श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के खिलाफ कनखल हरिद्वार में बड़ी साजिश रची है। महाराज का नाम इस्तेमाल कर श्री दरबार साहिब और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की छवि को खराब करने की कोशिश को गई है। इस घटनाक्रम से श्री दरबार से जुड़ी लाखों करोड़ों संगतों में भारी रोष व्याप्त है। श्री दरबार साहिब की विधि विशेषज्ञों की टीम न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार इस साजिश से जुड़े लोगों के खिलाफ 5 करोड़ के मानहानि का मुकदमा दायर करने जा रही है। यह जानकारी श्री दरबार साहिब के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने दी। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नाम देहरादून सहित देश विदेश में हजारों हेक्टेयर जमीन है।

कनखल हरिद्वार में एक 3 बिस्वे के छोटे से भूखंड में

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का नाम जोड़कर उस छोटे से भूखंड का फर्जीवाड़ा बताना बेहद हास्यास्पद और चौकाने वाला है। काबिलेगौर है की कनखल की इस तीन बिस्वा के छोटे से भू खंड पर 2004 से विवाद बताया जा रहा है। वर्ष 2023 में अचानक इस मामले से जुड़े तथ्यों के साथ छेड़ छाड़ कर इसे सनसनीखेज बनाया गया है। श्री दरबार साहिब प्रबंध समिति ने जानकारी दी कि साजिशकर्ताओं ने शिकायतकर्ता शिवदत्त जोशी, पुलिस और कोर्ट के सामने गलत और भ्रामक तध्य रखकर मुकदमे की भूमिका तयार की।

श्री दरबार साहिब प्रबंध कमेटी ने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का नाम साजिशन जोड़े जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ये पूरा मामला बड़ी और विस्तृत जांच से जुड़ा है। जांच पूरी हो जाने के बाद सच्चाई सबके सामने होगी और साजिशकर्ता मीडिया के सामने माफी मांगेंगे। श्री दरबार साहिब प्रबंध समिति ने भी यह दावा किया है कि शीघ्र ही साजिशकर्ताओं के नाम खोले जायेंगे होंगे और साजिशकर्ता सलाखों के पीछे होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील

0
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को दो स्थानों पर सीलिंग...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से...

2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 3,81,889 करोड़ का रहा

0
देहरादून। प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के बारे में बताया कि वर्ष 2024-25...