23.1 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

केदारनाथ धाम पहुंचे रिकार्ड तीर्थयात्री, 16 लाख का आँकड़ा पार

देहरादून: श्री केदारनाथ धाम में आज सुबह से बादल छाये रहे तथा दोपहर से बारिश शुरू हो गयी। वहीं उपरी चोटियों पर बर्फवारी शुरू हो गयी जिससे मौसम पहले से अधिक सर्द हो गया। हालांकि मंदिर समिति तथा प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए अलाव, शैल्टर, गर्मपानी आदि की व्यवस्था की है। श्री केदारनाथ में बरसात के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रतिदिन अठारह से बीस हजार तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे है। सोमवार तक कुल 1609913 ( सोलह लाख नौ हजार नौ सौ तेरह) तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये है।तथा साढ़े छयालीस लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच गये है। इनमें से सबसे अधिक तीर्थयात्री अभी तक श्री केदारनाथ धाम पहुंचे है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विगत रविवार को केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया सर्द मौसम के मद्देनजर मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तीर्थयात्रियों की हर संभव सहायता की जाये तथा मंदिर दर्शन में सुगमता से हों बताया कि यात्रा की शुरुआत से ही बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह भी केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के बीच मौजूद हैं निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए है‌। अभी तक 1524798( सवा पंद्रह लाख) तीर्थ यात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे गये है जबकि अभी यात्रा में एक से डेढ़ महीने का समय बाकी है उम्मीद है कि तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...