मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत आएंगे। क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि कर दी है। इससे पहले सोमवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन की मुलाकात होगी। यह जानकारी शुक्रवार को क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने दी।
अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसे लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को फोन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को इस साल के अंत में वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भारत आने का न्योता दिया था। अब क्रेमलिन ने इस पर मुहर लगा दी है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि पुतिन दिसंबर में भारत की यात्रा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उशाकोव ने कहा, 1 सितंबर को एससीओ प्लस बैठक के तुरंत बाद हमारे राष्ट्रपति भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यह इस साल दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की बैठक होगी, हालांकि वे लगातार फोन पर संपर्क में रहे हैं। उशाकोव ने कहा, हमारे देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी है। इस संबंध में दिसंबर 2010 में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी, और इस साल उसकी 15वीं वर्षगांठ है। उन्होंने आगे बताया कि इस मुलाक़ात के दौरान दिसंबर में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इसी महीने राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव (एनएसए) अजीत डोभाल मॉस्को का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति पुतिन को इस वर्ष के अंत में भारत आने का निमंत्रण दिया था। इसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया था।
दिसंबर में भारत आएंगे पुतिन, क्रेमलिन ने लगाई मुहर, SCO सम्मेलन में पीएम मोदी से भी होगी मुलाकात
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















