लखनऊ। बिहार यात्रा से पहले मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। पार्टी में नई जान फूंकने के लिए बसपा सुप्रीमो ने यह फैसला लिया। आकाश अब मायावती के बाद पार्टी के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं। बिहार में खाता खोलने के लिए वह 10 सितंबर से यात्रा शुरू करेंगे।
बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे और चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इस फैसले के बाद सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस फैसले से आकाश का यूपी और उत्तराखंड की सियासत में भी दखल बढ़ेगा, जिसका दारोमदार फिलहाल मायावती संभाल रही थीं। मायावती द्वारा राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद आकाश आनंद ने आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि मायावती ने यह निर्णय आकाश आनंद की बिहार यात्रा से पहले लिया है। बिहार में पार्टी का खाता खोलने की जिम्मेदारी आकाश को दी गई है। वह 10 सितंबर को कैमूर जिले से दस दिवसीय चुनावी यात्रा की शुरूआत करने जा रहे हैं। इस दौरान वह राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
वहीं इससे पहले 31 अगस्त को मुंबई में भी आकाश संगठन की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके अलावा पार्टी ने चार की जगह छह नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए हैं। इनमें रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक शामिल हैं।
आकाश आनंद बनाए गए BSP के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती के बाद पार्टी के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता बने
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















