17.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा मुमकिन, करेंगे बाबा केदार के दर्शन

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने नवंबर में भी देवभूमि आ सकते हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिवाली के आस पास प्रधानमंत्री मोदी केदार घाटी में केदारनाथ के दर्शन के लिए आ सकते हैं। यही नहीं नवंबर माह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भी उत्तराखंड आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों की माने तो अगले एक महीने के दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तीनों का उत्तराखंड दौरा मुमकिन है। बल्कि इस बार राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य अतिथि होने की काफी अधिक संभावनाएं हैं। शासन-प्रशासन उनके दौरे की तैयारियों को लेकर एक बार की बैठक भी कर चुका है।

बता दे कि राष्ट्रपति के दौरे से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा होगा। उपराष्ट्रपति धनखड़ 26 अक्तूबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम की तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन करेंगे। इस के बाद 8 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आने की संभावना है।

बताते चलें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया है। माना जा रहा कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में जब शामिल होने आएंगी तो वे 9 नवंबर को होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत भी करेंगी। इस दौरे के लिए उत्तराखंड का शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इस मुद्दे से जुड़ी पहले दौर की बैठक हो भी चुकी है। तैयारियों को लेकर जल्द ही दूसरे दौर की बैठक भी बुलवाई जानी संभव है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...