29.2 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का ई बुक के रूप में विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग,उत्तराखण्ड शासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक ‘‘ मेरी योजना’’ का विमोचन ई0 बुक के रूप में किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता के हित में लागू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं को पुस्तक के माध्यम से सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है। इससे जन सामान्य को जनहितकारी योजनाओं को सरल भाषा में समझने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जनप्रतिनिधियों तथा आमजनमानस के साथ-साथ अधिकारीगणों एवं कार्मिकों के लिए भी उपयोगी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी, आवेदन कैसे और कहां करना है एवं योजनाओं की पात्रता/चयन प्रक्रिया क्या है तथा आवेदन हेतु किन-किन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता रहती है। इससे संबंधित जानकारी को सुलभता से समझाने की प्रक्रिया को पुस्तक के रूप में सरल भाषा में समावेश किया जाना निश्चित रूप से सभी के लिए उपयोगी रहेगा।

सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने बताया कि इस पुस्तक को प्रकाशित करने का मूल उद्देश्य जनसामान्य को जनकल्याणकारी, स्वरोजगारपरक, रोजगारपरक, कौशल विकास, प्रशिक्षणपरक एवं निवेशपरक योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराना है।

सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन ने बताया कि इस पुस्तक में लगभग 55 विभागों, संस्थाओं, संगठनों, बोर्ड, प्राधिकरण, एजेंसियों एवं आयोगों की लगभग 400 योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रमों के मूलभूत सेवाओ, प्रमाणपत्रों, पोर्टल का समावेश किया गया है। इससे राज्य सरकार के सभी विभागों द्वारा आमजनमानस के हित में संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी इस पुस्तक के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...

0
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...