24.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

राजस्थान सीएम के शपथ ग्रहण में बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल होंगे धामी

देहरादून: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को राजस्थान सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने राजस्थान की 5 से अधिक सीटों पर जमकर रोड शो और चुनावी रैली की थी। जिसमें राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल हैं।

राजस्थान में सीएम धामी ने सांगानेर विधानसभा में भजन लाल शर्मा, विराटनगर विधानसभा में कुलदीप, सांगोद विधानसभा में हीरालाल नागर, रामगंजमंडी विधानसभा में मदन दिलावर, डग विधानसभा में कालूराम के लिए प्रचार किया था। सभी सीटों पर ने भाजपा प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाई ।

एमपी, छत्तीसगढ़ में भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे सीएम धामी

सीएम धामी ने तीन राज्यों में हुए चुनावों में जमकर चुनाव प्रचार किया था, परिणाम यह रहा कि धामी ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और चुनावी रैली की वहाँ भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। यही कारण है कि एमपी, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री धामी को उन चुनिंदा मेहमानों की लिस्ट में शामिल किया गया था जो की शपथ ग्रहण में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।

देशभर की सुर्ख़ियों में रहे सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी का बीते कुछ समय से देशभर की सुर्ख़ियों में रहे। उत्तराखण्ड में धामी सरकार ने लैंड जिहाद, सख़्त नक़ल क़ानून और धर्मांतरण क़ानून और UCC जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिये। धामी के इन निर्णयों की वजह से ही उनकी सॉफ्ट हिंदुत्व वाली पहचान पूरे देश में बनी। जिसका फ़ायदा भाजपा ने धामी को स्टार प्रचारक बनाते हुए चुनावी रैलियों में लिया।

मुख्यमंत्री धामी का मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान बुलडोज़र के ज़रिए स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने बीटीइंडिया@100 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, राज्य की औद्योगिक क्षमता और विकास मॉडल...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप के मेगा ब्रांड बिजनेस टुडे द्वारा आयोजित बीटीइंडिया@100 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...

आयुक्त गढ़वाल ने सहसपुर में विशेष शिविरों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की प्रगति...

0
देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने आज विधानसभा सहसपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत आयोजित सघन शिविरों एवं चयनित मतदेय...

रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंः CM, ग्राम्य विकास...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक आयोजित की गई।...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...