24.6 C
Dehradun
Thursday, August 13, 2026


spot_img

आतंकी अर्शदीप के एक गुर्गे को दून STF ने लिया रिमांड पर, घर से बरामद हुए इतने कारतूस और मैगजीन

देहरादून: दून एसटीएफ ने आतंकी अर्शदीप के गुर्गे से 163 कारतूस और आठ मैगजीन बरामद की। उसने घर की पशुशाला की दीवार में असलहा छिपाकर रखा था। एक थैले में क्षतिग्रस्त डोंगल और जली हुई डायरी भी मिली। कनाडा में बैठे केटीएफ (खालिस्तान टाइगर फोर्स) के आतंकी अर्शदीप डल्ला के एक गुर्गे को दून एसटीएफ ने रिमांड पर लेकर उसके घर से 163 कारतूस, आठ मैगजीन, एक जली हुई डायरी और एक क्षतिग्रस्त डोंगल बरामद किया है। आरोपी ने घर में बनी पशुशाला में ईंट के नीचे पूरा सामान छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

रुड़की के नारसन ब्लॉक प्रमुख के ससुर कविंद्र सिंह से पिछले साल 12 जुलाई को मोबाइल पर लॉरेंस बिश्नाेई के नाम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले की जांच देहरादून एसटीएफ को कर रही थी। इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 27 नवंबर को राजप्रीत उर्फ राजा उर्फ बम निवासी फिरोजपुर, पंजाब को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला था कि राजप्रीत कनाडा में बैठे केटीएफ के आतंकी अर्शदीप डाला का गुर्गा है।

पूछताछ में उसने बताया था कि वह मंगलौर क्षेत्र के टिकौला गांव निवासी सुशील के घर ठहरा था। उसके कहने पर ही उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ब्लाॅक प्रमुख के ससुर से रंगदारी मांगी थी। इसके बाद दून एसटीएफ की मदद से दिल्ली पुलिस ने सुशील को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच एसटीएफ देहरादून के सीओ विवेक कुमार कर रहे हैं। एसटीएफ ने कोर्ट से सुशील का चार दिन का रिमांड लिया था।

शुक्रवार शाम एसटीएफ की टीम सुशील को लेकर उसके घर पहुंची थी। टीम ने उसकी निशानदेही पर घर के परिसर में बनी पशुशाला में ईंट के नीचे से दो थैले बरामद किए। एक थैले में जली हुई डायरी, क्षतिग्रस्त डाेंगल बरामद हुआ। दूसरे थैले से 163 कारतूस और आठ मैगजीन बरामद हुई है।

पूछताछ में सुशील ने बताया कि जुलाई में उसके पास कनाडा से आतंकी अर्शदीप का फोन आया था। दोनों व्हाट्सएप पर बात करते थे। अर्शदीप के कहने पर ही वह मुजफ्फरनगर के पास स्थित रामपुर तिराहे पर गया था। वहां एक व्यक्ति ने उसे कारतूस और मैगजीन दी थी। पुलिस ने सीओ एसटीएफ की तहरीर पर आरोपी पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

एसटीएफ को पूछताछ में सुशील कुमार ने बताया कि अर्शदीप डल्ला का गुर्गा राजप्रीत उसके घर करीब छह माह तक रहा था। उसके कहने पर राजप्रीत ने नारसन ब्लॉक प्रमुख के ससुर से रंगदारी मांगी थी।

पुलिस कस्टडी रिमांड में सुशील कुमार ने बताया कि राजप्रीत उर्फ राजा कनाडा में बैठे अर्शदीप से रोजाना मोबाइल पर बात करता था। राजप्रीत उसके मोबाइल के हॉट स्पॉट के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर डल्ला से बात करता था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार...

लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया। इस विधेयक का उद्देश्य...

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा...

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र आतंकवाद-विरोधी दस्ते –एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करके 9 करोड़ रुपये से अधिक...

राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने...