36.4 C
Dehradun
Thursday, May 14, 2026


spot_img

उत्तराखंड के वरिष्ठ IFS डॉ. धकाते को सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखण्ड शासन ने मुख्य वन संरक्षक डॉ पराग मधुकर धकाते को सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, देहरादून की बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। डॉ धकाते वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी की जिम्मेदारी पूर्व की तरह संभालते रहेंगे। गौरतलब है कि महिलाकर्मी से अभद्र व्यवहार मामले में आईएफएस पटनायक के हटने के बाद सदस्य सचिव का पद रिक्त चल रहा था।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार एततद्वारा डॉ० पराग मधुकर धकाते, मुख्य वन संरक्षक, वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी, उत्तराखण्ड को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, देहरादून का प्रभार अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।

उक्त अतिरिक्त प्रभार हेतु डॉ० पराग मधुकर धकाते. मुख्य वन संरक्षक को किसी भी प्रकार के अतिरिक्त वेतन/भत्ते आदि अनुमन्य नहीं होंगे।डॉ० पराग मधुकर धकाते, मुख्य वन संरक्षक तत्काल अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए अनुपालन आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी 15 मई से पांच देशों की यात्रा पर, नॉर्वे में भारत-नॉर्डिक शिखर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 15 मई को संयुक्‍त अरब अमीरात, नीदरलैंड्स, स्‍वीडन, नार्वे और इटली की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे।...

भारत-चिली ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश विस्तार की साझा प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली।चिली गणराज्‍य के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को...

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग संघों के प्रतिनिधियों से बातचीत की, ब्रांड इंडिया...

0
नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में उद्योग संघों के एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों से बातचीत...

नागालैंड के राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन

0
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में बुधवार को नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे, उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान...

विक्रम शर्मा हत्याकांड: एक लाख का इनामी रेलवे ठेकेदार गिरफ्तार

0
देहरादून: बहुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन महीने से फरार चल रहे एक...