20.2 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026


spot_img

हरक रावत के ठिकानों पर ED की रेड के बाद सामने आया मंत्री धन सिंह रावत का बयान

देहरादून: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। इस बीच कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत का बयान सामने आया है। धन सिंह रावत ने कहा कि जिन लोगों ने भी गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है। उसके खिलाफ केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक कार्रवाई कर रही है।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के घर पर ईडी की कार्रवाई को लेकर उनके पीआरओ विजय सिंह चौहान का बयान सामने आया है। चौहान ने कहा कि ईडी बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा ईडी नगर निगम कर्मचारी की तरह हो गई है जो कहीं भी किसी के घर चली आती है।

चौहान ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है उनका कहना है कि जब तक हरक सिंह रावत बीजेपी में थे तब तक उनको वह साफ नेता नजर आते थे। अब वह कांग्रेस में चले गए हैं और हरिद्वार से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं तो उनके खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है।

बता दें ईडी की यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में हो रही है। एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है तो दूसरा एक अन्य जमीन घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें पिछले साल अगस्त में भी विजिलेंस विभाग ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लोकलुभावन नीतियों से नहीं, निर्माण-तकनीक से आगे बढ़ेगा देश, बजट में ग्लोबल पॉवर बनने...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में इस बार लोकलुभावन घोषणाओं नहीं दिखीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में एक विजन...

लाल आतंक’ का होगा स्थायी खात्मा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बजट...

0
नई दिल्ली। देश में नक्सलवाद के खात्मे की तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि...

सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की...

0
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के...

एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम...

केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकसः डॉ. धन सिंह...

0
देहरादून। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का स्वागत...