27.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

सचिव गृह शैलेश बगौली ने ली पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक, स्मार्ट पुलिसिंग पर फोकस करने के निर्देश

सचिव गृह शैलेश बगौली ने उत्तराखण्ड शासन द्वारा PHQ में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य एवं विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय विम्मी सचदेवा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पुलिस के शासन स्तर के मुद्दों से सचिव गृह महोदय को अवगत कराया।

सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि आज कि बैठक से पूरे पुलिस विभाग का संक्षिप्त विवरण प्राप्त करने के बाद विभाग में इंफ्रास्ट्रकचर और ह्यूमन रिसोर्सेज की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। तीन नए आपराधिक कानूनों को कार्यान्वित करना हमारी प्रथमिकता है। पुलिस विभाग के शासन स्तर पर लम्बित प्रकरणों का परस्पर संवाद से निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री जी के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा।

DGP अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय ने कहा कि उत्तराखण्ड शासन और पुलिस विभाग एक टीम के रूप में कार्य करने लिए संकल्पित हैं। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के विजन और प्राथमिकतओं को धरातल पर लाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस प्रयासरत है। आगामी लोकसभा निर्वाचन, चार धाम यात्रा, कांवड यात्रा, राष्ट्रीय खेलों को सकुशल सम्पन्न कराने की चुनौती रहेगी और उत्तराखण्ड पुलिस इस चुनौती से प्रभावी रूप से निपटेगी।

बैठक में निम्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।

1. कार्मिक, प्रोवजिनिंग, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, कानून व्यवस्था, ड्रग्स, साइबर क्राइम आदि मुद्दों पर गहराई से मंथन किया गया।
2. ITDA के इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर में प्राप्त होने वाली ट्रैफिक व्यवस्थाओं एवं पुलिसिंग से संबंधित अन्य फीड के एनालिसिस के लिए वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने पर चर्चा की गयी।
3. प्राइवेट नशा मुक्ति केन्द्रों को सरकारी नशा मुक्ति केन्द्रों के रूप में अधिसूचित किये जाने का प्रयास किया जाएगा।
4. नए आपराधिक कानूनों को लागू किये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण, पाठयक्रम, इंफ्रास्ट्रकचर, जनजागरूगता आदि का शेड्यूल तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी।
5. स्क्रैप पॉलिसी के अन्तर्गत नये वाहनों के क्रय करने हेतु शासन स्तर से बजट स्वीकृत करने पर चर्चा की गयी।
6. कुमाऊँ परिक्षेत्र में एसडीआरएफ की नई बटालियन खोले जाने पर चर्चा की गयी।

बैठक में अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार, ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, उत्तराखण्ड शासन से विशेष सचिव गृह- रिधिम अग्रवाल, अपर सचिव गृह अतर सिंह, अपर सचिव गृह- निवेदिता कुकरेती, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...