37.5 C
Dehradun
Sunday, June 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड गौ संरक्षण का कठोर कानून लाएगी धामी सरकार, 27 हजार पशुओं के लिए बनेगी गौशाला

देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अब गौ संरक्षण के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया है। विधानसभा सत्र के दौरान पशुपालन मंत्री ने इस योजना के बारे में सदन को अवगत कराया है।पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य में लगभग 27 हजार निराश्रित गोवंश है। उसे आसरा देने के उद्देश्य से सभी जिलों में गोसदनों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिलों को 17 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं।

उन्होंने बुधवार को बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान उठे इस विषय के संदर्भ में यह बात कही। उन्होंने कहा कि गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार कठोर कानून लाएगी। दरअसल, विधायक गोपाल सिंह राणा ने कार्यस्थगन के माध्यम से यह विषय उठाया था। इसके जवाब में पशुपालन मंत्री ने कहा कि गोमाता के संरक्षण के लिए मानसिकता बदलनी होगी।

उन्होंने बताया कि अभी तक 3500 गोवंश को गोसदनों में पहुंचाया गया है। गोवंश के लिए गोसदन तेजी से बनें, इसके निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गोसदनों के निर्माण में विधायकों को अपनी विधायक निधि से भी सहयोग करना चाहिए। वन मंत्री को सुनने के बाद पीठ ने कार्यस्थगन की सूचना को अग्राह्य कर दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- पिछले 12 वर्षों में भारत ने स्वास्थ्य...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भारत ने पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र...

विदेश मंत्रालय ने लोगों से सभी आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही कैलाश मानसरोवर...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा तब तक शुरू न करें जब तक कि...

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे...

0
नई दिल्ली।  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन की सेशेल्‍स यात्रा पर विक्‍टोरिया पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर सेशेल्‍स के राष्‍ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी...

केदारनाथ हेली सेवाओं का संचालन बंद, अब 15 सितंबर के बाद शुरू होगी

0
देहरादून। उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन उससे पहले ही बाबा केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाओं के संचालन को...