14 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026


spot_img

लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में 3 सीटों पर BJP उम्मीदवार घोषित, 2 पर सस्पेंस बरकरार

देहरादून: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से अजय भट्ट, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अजय टम्टा और टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह को फिर से मैदान में उतारा है। दो अन्य लोकसभा सीटों हरिद्वार और गढ़वाल पर प्रत्याशियों के नामों पर अभी सस्पेंस बना है।

सूत्रों के अनुसार बीजेपी हरिद्वार से मौजूदा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और गढ़वाल लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत का टिकट काट सकती है और इनकी जगह नए चेहरों को मौका दे सकती है। इन दोनों सीटों पर करीब दो दर्जन से ज्यादा नेताओं से दावेदारी की है।

खबर है कि हरिद्वार और गढ़वाल लोकसभा सीट पर बीजेपी त्रिवेंद्र सिंह रावत और अनिल बलूनी को टिकट दे सकती है। हालांकि हरिद्वार लोकसभा सीट से निशंक पूरा जोर लगा रहे हैं।

गढ़वाल लोकसभा सीट से दावेदारी- मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत के अलावा अनिल बलूनी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल, अजेंद्र अजय के नाम प्रमुख हैं।

हरिद्वार लोकसभा सीट से दावेदारी- मौजूदा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत, मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, श्यामवीर सिंह सौनी, यतींद्रानंद गिरी समेत कई और नाम शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत बनाने जा रहा धांसू फाइटर जेट, रोल्स रॉयस देगा इंजन; चीन-पाक में बढ़ी...

0
नई दिल्ली। रोल्स रॉयस भारत में अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के इंजन का निर्माण स्थानीय स्तर पर करेगी। खास बात यह है कि...

परमाणु क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत, मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम एक निर्णायक विस्तार...

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान के मूल ढांचे का नहीं करता उल्लंघन’, पूर्व मुख्य...

0
नई दिल्ली: देश में लोकसभा और राज्यों के चुनाव एक ही समय कराए जाने का विरोध करने वालों का कहना है कि इससे संघीय...

सुरक्षा चिंताओं के चलते माली की लिथियम परियोजना से पीछे हटा भारत

0
नई दिल्ली: माली में अस्थिर राजनीतिक हालात और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के चलते भारत ने वहां प्रस्तावित लिथियम अन्वेषण पहल को फिलहाल आगे न...

सुप्रीम कोर्ट से लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को लेकर आया बड़ा फैसला, सड़क निर्माण का...

0
देहरादून। उत्तराखंड के बहुप्रतीक्षित लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस सड़क निर्माण पर...