बाजपुर/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बाजपुर इण्टर कॉलेज में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर बाजपुर तहसील कार्यालय से इण्टर कॉलेज बाजपुर तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर विभिन्न संस्थाओं के लोक कलाकारों एवं मातृशक्ति द्वारा उनका गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जन पर पुष्प वर्षा करते हुए बड़ी संख्या में मौजूद जनसैलाब का अभिवादन कर आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 16 करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग द्वारा 12.11करोड़ रुपये की लागत से लघु आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण, 351.63 लाख की लागत से बाजपुर के बन्ध मार्ग से जगन्नाथपुर कोसी फार्म मार्ग(लिंक मोटर मार्ग) का पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, 24.28 लाख की लागत से महुआखेड़ा गंज वार्ड नं- 5 में शमशान घाट की चाहर दीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास, 22.58 लाख की लागत से महुआखेड़ा गंज के वार्ड नं 8 में बीरपुर रोड से मौ0 आदिल के मकान तक सी0सी0 सड़क तथा नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं वार्ड नं 4 में 24.94 लाख की लागत से आदर्श नगर स्थित शमशान घाट की चाहर दीवारी के कार्य का शिलान्यास शामिल है। तथा मुख्यमंत्री ने बाजपुर को जलभराव से निजात दिलाने हेतु चकरपुर से बाजपुर- बाजपुर से गुमसानी तक लेवड़ा नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने व पीडब्ल्यूडी की बेरिया रोड एवं चकरपुर रोड व उनकी पुलिया का पुनःनिर्माण कार्य कराए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम) के द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तराई की पावन धरती को हमारे सिक्ख परिवारों ने अपनी मेहनत से सींचा है तभी तो ये धरती आज हरी भरी है और खुशहाल है। उन्होंने कहा कि सिक्ख परंपरा वास्तव में “एक भारत श्रेष्ठ भारत“ की जीवंत परंपरा है। जिस प्रकार हमारे गुरुओं ने राष्ट्र को सर्वोच्च रखकर भारत को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया था वैसा ही प्रयास केंद्र और राज्य की हमारी सरकारें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक हर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उसी का परिणाम है जो आज इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थी यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ भारत में हर वर्ग का उत्थान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर उनका उत्थान करने के लिए दिन-रात काम करने वाले मोदी जी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों के कल्याण हेतु योजनाएं शुरू की। उज्जवला योजना से मातृशक्ति को धुंए से आजादी मिली। प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद लोगों को सभी सुविधाओं से युक्त अपना घर मिला। किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि से आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मुद्रा योजना के जरिए 40 करोड़ से अधिक लोगों को व्यवसाय के लिए लोन मिला जिससे कि वो और लोगों रोजगार दे पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड भी विकास की नई गाथा लिख रहा है। हम उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 2 महीने में हमारी राज्य सरकार ने 18,000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को हर तरह से मजबूत बनाने पर कार्य किया जा रहा है। हम सड़कें बना रहे हैं, स्टेडियम बना रहे हैं, विद्युत परियोजनाएं एवं जल परियोजनाओं पर मजबूती से काम कर रहे हैं ताकि उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल और सक्षम हो सके। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत करते हुए कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा प्रदेश देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते मैने संसद में जमरानी बांध का मुद्दा उठाया, जिसमें मुख्यमंत्री जी ने अपना सहयोग देकर इस मुद्दे को सुलझाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है जिससे अब आने वाले 50 वर्षों तक तराई में बिजली एवं पानी की समस्या नहीं होगी। मुख्यमंत्री जी ने मेरे कहने पर लालकुआं से अमृतसर तक और टनकपुर से देहरादून तक रेल सेवा के लिए अपना विशेष योगदान देकर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, विधायक अरविंद पाण्डे, जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अरविंद पाण्डे, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर(डब्बू), प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, राम मेहरोत्रा, अध्यक्ष किच्छा मण्डी कमलेन्द्र सेमवा, जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा, निवर्तमान मेयर काशीपुर ऊषा चैधरी, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी मंजुनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री बाजपुर में आयोजित रोड शो में हुए शामिल, बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह का जताया आभार
Latest Articles
होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की संभावनाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के बीच तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने वाले एक संभावित समझौते की उम्मीदों के...
उर्वरकों के उचित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेत बचाओ अभियान सोमवार से...
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेत बचाओ अभियान में खेतों, किसानों और गांवों को...
संचार मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट...
नई दिल्ली। हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में पहले हिंदी...
कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल
देहरादून। शनिवार सुबह करीब चार बजे लोहाजंग सड़क पर ल्वाणी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें बांक गांव...
धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी, भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने...

















