18.8 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

कार्यकर्ताओं से चुनाव में मनोयोग से जुटने का किया अह्वाहन

देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा का स्वागत करते हुए, केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और मोदी के सिपाही हैं, अब कॉंग्रेस को जमानत बचाना भी मुश्किल होने वाला है। आज गढ़वाल और हरिद्वार सीट पर क्रमश राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी एवं पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत की घोषणा को लेकर श्री भट्ट ने प्रसन्नता जताते हुए, समस्त कार्यकर्ताओं से चुनाव में मनोयोग से जुटने का अह्वाहन किया है।
उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी प्रत्याशियों को रिकॉर्ड जीत के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा, लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिन्हे जिम्मेदारी सौपी हैं वे सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता और हम सबकी की तरह मोदी जी के सिपाही हैं। हालांकि संगठन ने पहले ही तय किया हैं कि हमारा एक ही प्रत्याशी है, और वो है कमल का फूल, जिनके वाहक आज आलाकमान ने तय कर दिये हैं। अब सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को अपने प्रत्याशियों के नेतृत्व में जनता के मध्य सरकार के कामों पर मोदी जी के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने जाना हैं। उन्होने दावा किया कि, मोदी और धामी सरकार के कामों, पार्टी उम्मीदवारों के अनुभव और कार्यकर्ताओं की क्षमता के आधार हमारा सभी सीटों पर 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतना निश्चित है द्य साथ ही कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, उनके उम्मीदवारों के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल होने वाला है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

0
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...

तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की

0
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...

Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट

0
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...