27.9 C
Dehradun
Saturday, July 18, 2026


spot_img

शहरी विकास मंत्री ने की स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की समीक्षा

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने देहरादून में 10 वार्डों के अन्तर्गत चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से संतुष्टि जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में 16 प्रोजेक्ट अभी तक पूर्ण कर लिए गये हैं जिनमें 07 स्मार्ट शौचालय, 03 स्मार्ट स्कूल, क्रैश बिल्डिंग, माॅर्डन दून लाइब्रेरी का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 30 इलेक्ट्राॅनिक बसें भी चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 24 स्मार्ट वाटर एटीएम, 01 नेशनल फ्लैग दिलाराम चैक पर स्थापित किया गया है। 120 स्मार्ट वेस्ट वाहन नगर निगम तथा जल संस्थान को हस्तान्तरित किये जा चुके हैं।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि परेड ग्राउण्ड तथा पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट वाटर मीटर लगाने का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट रोड, सिवरेज तथा ड्रेनेज का कार्य तेजी से चल रहा है तथा जून 2024 तक इन कार्यों को पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
मंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत बनने वाली ग्रीन बिल्डिंग के कार्य में मानकों की स्वीकृति समय पर न मिलने के कारण विलम्ब हुआ है जिसे पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यस्थलों का समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाए। मंत्री ने कहा कि आगामी कुछ समय में पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण चारधाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है जिसको ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी के लम्बित कार्यों को तय समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर बैठक में सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजनाध्जिलाधिकारी, देहरादून, सोनिका तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश—आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य के सभी जनपदों से अतिवृष्टि, मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, डेंगू की रोकथाम तथा...

उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘‘अग्निवीर सेल’’ की...

0
देहरादून। कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ’‘युवा अग्निवीर संवाद’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में...

कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी राज्यों ने साझा...

0
हरिद्वार/देहरादून। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के...

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...