26.1 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती

देहरादून: सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1544 एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल के तहत एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से 60-60 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती के तहत 10-10 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। एलटी भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है जबकि लिखित प्रतियोगी परीक्षा माह जुलाई 2024 में आयोजित की जायेगी।

सूबे में विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने व विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने को लेकर राज्य सरकार दृढ संकल्पित है। इसी क्रम में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया था। उक्त पदों पर चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक (एलटी) के 786 तथा कुमाऊं मण्डल में सहायक अध्यापक (एलटी) 758 रिक्त पद शामिल हैं। आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से 60-60 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती के तहत 10-10 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। जिसमें गढ़वाल मंडल में सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती परीक्षा के सामान्य व महिला शाखा में हिन्दी के 118, अंग्रेजी 104, संस्कृत 09, गणित 76, विज्ञान 140, सामान्य 124, व्यायाम 69 गृहविज्ञान 03, वाणिज्य 11, संगीत 02 तथा कला विषय में 130 रिक्त पद शामिल है। इसी प्रकार कुमाऊं मण्डल में सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती परीक्षा के सामान्य व महिला शाखा में हिन्दी में 95, अंग्रेजी 76, संस्कृत 14, गणित 102, विज्ञान 112, सामान्य 139, व्यायाम 54, गृहविज्ञान 10, वाणिज्य 4, उर्दू 02, संगीत 06 तथा कला विषय में 144 पद शामिल है। आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी के इन रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 निर्धारित की है जबकि लिखित परीक्षा जुलाई 2024 में आयोजित की जायेगी। सहायक अध्यापक के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिये अभ्यर्थी को स्नातक के साथ-साथ एलटी डिप्लोमा अथवा बी0एड0 उपाधि धारक होना अनिवार्य है, इसके अलावा यूटीईटी-2 अथवा सीटीईटी-2 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी भी आवश्यक है।

——
सूबे में शिक्षकों की कमी न हो इसके लिये राज्य सरकार दृढ़संकल्पित है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विद्यायली शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में तैनाती दी जायेगी ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

डा0 धन सिंह रावत,

विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य, मुख्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी...

एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर

0
देहरादून: आयुष्मान योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए) की छापेमारी में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। राज्य...

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...