29.1 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

भाजपा प्रदेश में बड़ी चुनावी सभाओं के साथ 7 हजार स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करेगी

देहरादून। भाजपा प्रदेश में बड़ी चुनावी सभाओं के साथ 7 हजार स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निर्देशों के अलावा मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों, पदाधिकारियों की सहभागिता के साथ बूथ स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गोदियाल के आरोपों को राजनैतिक सहानुभूति की कोशिश करार देते हुए कटाक्ष किया कि स्थानीय का नारा देने वालों के कांग्रेस के जमानों के नोटिस मुंबई से आ रहे हैं।   लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में रूटीन ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थी संपर्क अभियान की सफलता पर खुशी जताते हुए बताया कि 270 मंडलों में 5040 कार्यकर्ताओं के अथक  प्रयास से अब तक 102785 से संपर्क किया गया है । उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, उत्तराखंड इस अभियान में देशभर में चैथे स्थान पर आया है, अब आगे इसे बूथ स्तर तक ले जाते हुए इसमें गुणात्मक सुधार  लाया जाएगा । उन्होंने बताया की प्रति कार्यकर्ता 10 लाभार्थी के लक्ष्य के सापेक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष जफर आलम अंसारी द्वारा सबसे अधिक 87 लोगों से संपर्क किया गया। इसके अतिरिक्त किसान मोर्चा के अंजू देवी ने 81 एवं युवा मोर्चा के डॉक्टर नीरज पंत ने 80 लोग लाभार्थियों से संपर्क किया।इस दौरान श्री भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई वर्चुअल बैठक की जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में बड़ी जनसभाओं के अलावा नुक्कड़ सभाओं को भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा। जिसके तहत प्रति विधानसभा 100 के अनुसार कुल 7000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक समेत 7000 कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से शिरकत करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया

0
नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया...

पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...