देहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने पांच लाख रुपए की 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की गिरफ्तारी एक खाली प्लॉट के पास से की गई है। इस मामले में प्रयोग किए जा रहे दो वाहनों को भी सीज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को थाना राजपुर पुलिस ने क्षेत्र के अंतर्गत चलाए जा रहे संदिग्धों की धरपकड़ व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक खाली प्लॉट के पास से दो आरोपी पवन राघव को 37 पेटी अंग्रेजी शराब और दयानंद शर्मा को 14 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 51 पेटी अंग्रेजी शराब) के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से तस्करी में प्रयोग किए जा रहे दो वाहनों को सीज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि शराब उत्तराखंड की है और शराब का स्टॉक तस्करों ने काफी जमा किया हुआ था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों शराब तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि शराब की पेटियां किसको सप्लाई की जानी थी। साथ ही यह शराब कहां से आई, पता किया जा रहा है।
राजपुर पुलिस ने पकड़ी पांच लाख की अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















