28.9 C
Dehradun
Monday, June 29, 2026


spot_img

राजपुर पुलिस ने पकड़ी पांच लाख की अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने पांच लाख रुपए की 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की गिरफ्तारी एक खाली प्लॉट के पास से की गई है। इस मामले में  प्रयोग किए जा रहे दो वाहनों को भी सीज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को थाना राजपुर पुलिस ने क्षेत्र के अंतर्गत चलाए जा रहे संदिग्धों की धरपकड़ व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक खाली प्लॉट के पास से दो आरोपी पवन राघव को 37 पेटी अंग्रेजी शराब और दयानंद शर्मा को 14 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 51 पेटी अंग्रेजी शराब) के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से तस्करी में प्रयोग किए जा रहे दो वाहनों को सीज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि शराब उत्तराखंड की है और शराब का स्टॉक तस्करों ने काफी जमा किया हुआ था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों शराब तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि शराब की पेटियां किसको सप्लाई की जानी थी। साथ ही यह शराब कहां से आई, पता किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

0
हरिद्वार:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स...

उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार: CM

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का...

सीएम धामी ने रुड़की में कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस...

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया...

0
रुद्रपुर/देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बागवाला रुद्रपुर पहुँचकर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 156 करोड़ की लागत 1872 आवासों...

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- पिछले 12 वर्षों में भारत ने स्वास्थ्य...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भारत ने पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र...