29.2 C
Dehradun
Sunday, June 21, 2026


spot_img

लोस चुनाव में 40 सीट भी नही जीतेगी कांग्रेसः अठावले

देहरादून। लोकसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देखकर कांग्रेस हताश और निराश है। कांग्रेस छोड़कर उसके नेता भाग रहे हैं और चुनाव लड़ने से भी कन्नी काट रहे हैं। कांग्रेस को इस बार 40 सीट भी नहीं मिल पाएगी।
यह बात आज केंद्रीय नेता रामदास अठावले ने पत्रकार वार्ता के दौरान राजधानी दून में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इस लोकसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित दिखाई दे रही है, जिसके कारण वह इस तरह का भ्रामक प्रचार कर रहे है कि अगर तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी तो वह संविधान को बदल देंगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस एनडीए के बढ़ते प्रभाव से डरी हुई है। कांग्रेस के अंदर हताशा और निराशा का माहौल है। उसके नेताओं में भगदड़ मची हुई है और वह कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। एनडीए इस चुनाव में जीत की हैट्रिक ही नहीं लगाएगी अपितु रिकॉर्ड सीटे जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। अबकी बार 400 के पार के लक्ष्य को सामने रखकर एनडीए काम कर रही है। उत्तराखंड की सभी पांचो सीटों पर बड़े अंतर से भाजपा जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लाकर प्रदेश को यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना दिया है। नकल के खिलाफ सरकार सख्त कानून लेकर आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में धामी सरकार ने जो काम विकास के किए हैं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने नहीं किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...

0
नई दिल्ली।  कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...

विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...

0
नई दिल्ली। विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्‍वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...

0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...