देहरादून। लव-जिहाद के आरोप में हिन्दूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंच जमकर बवाल किया। इनके पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। काफी देर तक चले बवाल के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया।
आज यहां हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि करनपुर बाजार में एक समुदाय विशेष के युवक के द्वारा हिन्दू युवती को अपनी दुकान के ऊपर कमरे में बैठा रखा है। सूचना मिलते ही हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो उनको देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। नाबालिग किशोरी स्कूल की ड्रेस में थी तथा किसी से फोन पर बात कर रही थी। जो वहां पर बवाल होते देख चली गयी। आरोपी युवक अपना मोबाइल मौके पर ही छोडकर फरार हो गया था।
बजरंग दल नेता विकास वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के मोबाइल पर सर्च किया तो वह किसी को बता रहा था कि दो हिन्दू युवतियों से उसकी बातचीत हो गयी है जिनके नम्बर भेज रहा है। दूसरी तरफ से बोलने वाले का कहना था कि एक युवती से उसकी फोन पर बात हो गयी है जबकि दूसरी युवती फोन नहीं उठा रही है। इतना सुनने के बाद हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाते हुए समुदाय विशेष के युवक से दुकान खाली कराने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। दुकान खाली कराने के लिए हिन्दूवादी संगठनों व अन्यों की एक बैठक शाम को करनपुर स्थित मंन्दिर में रखी गयी है। जिसमें दुकान खाली कराने पर जोर दिया जायेगा।
लव जिहाद के आरोप में हिन्दूवादी संगठनों ने किया बवाल
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















