23.3 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

उपचार के दौरान महिला दारोगा की मौत, डाॅक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप, हंगामा

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्रांर्तगत एक अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला दारोगा की मौत के बाद हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान बरती लापरवाही के कारण ही महिला दारोगा की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बीना धीमान (52) पत्नी अशोक कुमार निवासी मांडूवाला, झाझरा स्थित इंडियन रिजर्व बटालियन में अवर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थीं। उन्हें गर्भाशय से संबंधित समस्या थी, जिसे लेकर उन्हें बीती पांच अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह अप्रैल को उनका ऑपरेशन हुआ। मृतका के देवर और ग्राम सभा मांडूवाला के प्रधान सुदेश कुमार धीमान ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व सभी जांचें की गई। जिसमें सबकुछ सामान्य था, जिसके बाद ही ऑपरेशन किया गया। मंगलवार की दोपहर दो बजे तक उनकी भाभी का स्वास्थ्य ठीक था। शाम को करीब 4ः45 बजे डॉक्टर ने उन्हें सूचना दी गई कि उनकी भाभी की मृत्यु हो चुकी है। यह सुनकर उनके और परिजनों के होश उड़ गए। परिजन शव को देख बिलख-बिलख कर रोने लगे।
आरोप है कि अस्पताल की ओर से लापरवाही की गई। उन्होंने डॉक्टरों पर सही उपचार न करने का आरोप लगाया। कहा जब उन्होंने उपचार से संबंधित फाइल मांगी तो डॉक्टर उसे छिपाने लगे। कहा कि अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर कार्रवाई की जाए। वहीं थाना प्रभारी प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि परिजनों ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखा जाएगा। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...