ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को ऋषिकेश में होने वाली रैली की तैयारियों में बीजेपी कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं। रैली से एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋषिकेश पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रैली स्थल पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और ऋषिकेश मेयर अनिता मंमगईं भी मौजूद रहीं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेकर उनको शाम तक सभी इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी की तरफ से साफ किया गया है कि पीएम मोदी की सुरक्षा-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाए।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को होने वाली जनसभा के लिए राज्य के लोगों में उत्साह है। इस जनसभा में जो अपार भीड़ आएगी, वह ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा से केवल हरिद्वार, टिहरी और गढ़वाल सीट ही नहीं बल्कि पांचों सीट पर भाजपा जीत का इतिहास रचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है।
पीएम मोदी की रैली गुरूवार को, सीएम ने लिया रैली स्थल का जायजा
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















