देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में राज्य के सभी जनपदों में घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्रथम चरण के मतदान की कार्यवाही आज पूर्ण हो जायेगी। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9993 मतदाताओं में से 8680 ने मतदान कर लिया है। 2899 दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं में से 2595 दिव्यांग मतदाताओं ने अभी तक अपना मतदान कर लिया है। घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से द्वितीय चरण की मतदान प्रक्रिया 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2024 तक पूर्ण करवाई जायेगी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिवस पर विभिन्न सूचनाओं को प्राप्त करना प्राथमिकता का कार्य होता है, इसमें समयबद्धता बहुत जरूरी होती है। मतदान के दिवस के लिए पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) व्यवस्था को प्रभावी किया गया है। इस सिस्टम के अन्तर्गत पीठासीन अधिकारी दो तरीके से सूचनाओं को दे सकते हैं। पीडीएमएस ऐप के माध्यम से सूचनाओं को दे सकते हैं। किसी क्षेत्र में नेटवर्क या अन्य कोई समस्या होने पर एस.एम.एस के माध्यम से भी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं। सभी पीठासीन अधिकारी पीडीएमएस ऐप पर पंजीकरण करायेंगे, और मतदान प्रक्रिया की समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देंगे। जिसमें सामग्री प्राप्ति, मतदान दल के प्रस्थान, मतदान दिवस पर मॉक पोल के प्रारंभ, वास्तविक मतदान के प्रारंभ, हर दो घंटे बाद मतदान प्रतिशत की सूचना भेजना, मतदान समाप्ति के बाद पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या एवं अन्य सभी विवरण देंगे। मतदान के समय में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर इस ऐप के माध्यम से सूचना भेज सकते हैं। इस व्यवस्था के लिए राज्य और जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम बनाये जायेंगे।
घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से द्वितीय चरण की मतदान प्रक्रिया 11 से 13 अप्रैल तक पूर्ण करवाई जायेगी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















