24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को देश में भुना रही भाजपा

-उत्तराखंड में कड़े और बड़े फैसले लेकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में बनाई अलग पहचान

देहरादून। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता को भाजपा इस लोक सभा चुनाव में उत्तर से लेकर दक्षिण, पूरब से लेकर पश्चिम तक भुना रही है। राज्य में सवा माह में 90 जनसभाएं, रोड शो, नारी शक्ति बंदन ,कार्यकर्ता मिलन और प्रबुद्धजन सम्मेलन के बाद अब मुख्यमंत्री धामी देश के बड़े राज्यों में ताबड़तोड़ रैली में जुट गए हैं। अगले एक सप्ताह तक मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल, दिल्ली ,यूपी झारखंड जैसे बड़े राज्यों में चुनावी रैली करेंगे। जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री की देशभर में हुई आधा दर्जन चुनावी रैलियों में उमड़ी भारी भीड़ से लोकप्रियता की झलक दिख चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम उम्र और कम समय में बड़े और कड़े फैसलों से देशभर में खासी लोकप्रियता हासिल की है। खासकर देश में सबसे कठोर नकलरोधी कानून लागू करने, आजाद भारत के इतिहास में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) जैसे कानून पर निर्णय लेना, लैंड जिहाद, दंगारोधी कानून आदि फैसलों से मुख्यमंत्री धामी देश में नजीर पेश कर चुके हैं। यही कारण है कि भाजपा ने उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को देशभर के लिए स्टार प्रचारक बनाकर उनकी लोकप्रियता को भुनाने का निर्णय लिया है। राज्य में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां करने के बाद मुख्यमंत्री धामी अब देशभर में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों के प्रचार में जुट गए हैं। इसकी शुरुआत दक्षिण भारत के तेलांगना के निजामाबाद, वारंगल, हैदरबाद से कर चुके हैं। वहां मुख्यमंत्री धामी की रैलियों में उमड़ी भीड़ ने उनकी राष्ट्रीय लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की नामांकन रैली और रोड शो के अलावा लखनऊ में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने देश के बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बरेली में पार्टी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए सम्मेलन में प्रतिभाग कर भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि से देश को जाने वाले संकल्प से सिद्धि तक के संदेश से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से ही भारत विश्वगुरु बनेगा। इधर, मुख्यमंत्री धामी, मंगलवार को पश्चिम बंगाल में पार्टी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी के नामांकन रैली में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा बुधवार को दिल्ली में कई चुनावी रैलियों में प्रतिभाग करेंगे तथा उत्तराखंडी प्रवासियों के कार्यक्रम में शिरकत कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। बृहस्पतिवार को झारखंड के रांची में पार्टी प्रत्याशियों संजय सेठ एवं समीर ओरेण के समर्थन में जनसभा एवं नामांकन में प्रचार करेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री धामी अपने काम और सरकार में लिए गए बड़े फैसलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के युवा पसंदीदा नेताओं की सूची में भी शिखर पर हैं। ऐसे में भाजपा ने उनको देश के बड़े राज्यों में प्रचार की कमान सौंपी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...